नागौर के खींवसर में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद निकाले जा रहे जुलूस में शामिल डीजे लगी पिकअप अनियंत्रित हो गई। गाड़ी लहराते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में पिकअप सवार एक कैमरामैन की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसा सोमवार को हुआ। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। एसपी आसाराम चौधरी ने बताया- हादसे में खींवसर निवासी निवासी कैमरामैन बंटी प्रजापत (25) की मौत हो गई। वहीं उसका साथी प्रहलाद प्रजापत (22) गंभीर घायल हो गया, उसका जोधपुर में इलाज जारी है। पहले देखिए- हादसे की 3 तस्वीरें शिक्षक के रिटायरमेंट पर निकाला जा रहा था जुलूस एसपी आसाराम चौधरी ने बताया कि खींवसर के आकला गांव स्थित सरकारी स्कूल के टीचर शिवराज प्रजापत सोमवार (31 अगस्त) को रिटायर हुए थे। इस मौके पर उन्हें जुलूस के साथ घर ले जाया जा रहा था। सबसे आगे डीजे लगी गाड़ी चल रही थी। इस दौरान डीजे गाड़ी के ऊपर कैमरामैन बैठकर फोटो और वीडियो शूट कर रहे थे। लेकिन ड्राइवर डीजे गाड़ी को लहराते हुए जानलेवा स्टंट कर रहा था। अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क से नीचे उतर गई। इससे गाड़ी पर बैठे दोनों कैमरामैन नीचे जा गिरे। दोनों घायलों को जुलूस में शामिल लोग नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बंटी प्रजापत ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई एसपी आसाराम चौधरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़िए… कंटेनर में घुसी मर्सिडीज, कारोबारी के बेटे की मौत, VIDE0:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद रुका था कंटेनर, दिल्ली जा रहा था बीटेक स्टूडेंट अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मर्सिडीज कार पीछे से चलते कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। हादसा बड़ौदामेव इलाके में सिरमौर पुलिया के पास चैनल नंबर 94 पर रविवार को हुआ। घटना का सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए