नमाना कस्बे से बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए रामदेवरा जाने वाले यात्रियों का दल रवाना हुआ। इस वर्ष लगभग 35-40 ग्रामीण दोपहिया वाहनों से यात्रा पर निकले हैं। गांव के भामाशाहों और समाजसेवियों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने यात्रियों को फलाहार वितरित कर उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रियों ने रेगर मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेव मंदिर और गांव में बालाजी महाराज के दर्शन किए, जिसके बाद वे अपनी यात्रा पर आगे बढ़े। हर वर्ष की तरह इस बार भी रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए जगह-जगह भंडारे की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये यात्री बाइक से उत्साह के साथ गांव से रवाना हुए। इस दोपहिया वाहन यात्रा में धनराज राठौर, रामदेव भील, बनवारी सेन, महावीर बेरवा, नारायण सिंह, धनराज मीणा, राधेश्याम राठौर, कैलाश राठौर, रवि राठौर और महावीर राठौर सहित बड़ी संख्या में यात्री शामिल हैं।