सलूम्बर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड सलूम्बर की साधारण सभा बैठक बुधवार को खंड कार्यालय में हुई। यह बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई। कार्यक्रम में खंड पालक और जिला संगठन मंत्री फणींद्र कुमार गर्ग मुख्य अतिथि थे। पिछली कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा बैठक के पहले सत्र की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष गजेंद्र चौबीसा ने की। मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर और वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान पिछली कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई। खंड पालक फणींद्र कुमार गर्ग ने संगठन के विस्तार, संरचना और आगामी कार्ययोजना के बारे में पदाधिकारियों और सदस्यों को जानकारी दी। प्रदेश स्तर से दायित्वों की घोषणा करते हुए नरेश भट्ट को अध्यक्ष, मांगीलाल मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश पुरी गोस्वामी को मंत्री, कांतिलाल चौबीसा को कोषाध्यक्ष और विनीता मेघवाल को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री नरेश चाष्टा ने किया। महासंघ के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता गजेंद्र चौबीसा ने संत रविदास की 650वीं जयंती के मौके पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों और संत रविदास के जीवन व विचारों पर जानकारी दी। जिलाध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने महासंघ के आगामी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी। तीन साल की कार्यकारिणी का गठन नवीन खंड अध्यक्ष नरेश भट्ट की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से तीन साल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रकाश चंद्र मेहता को पुरुष उपाध्यक्ष, चंदा त्रिवेदी को महिला मंत्री, नवीन बुनकर को अध्यापक सदस्य, भूपेंद्र राव को वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, इंद्रलाल पंचाल को प्राध्यापक सदस्य, प्रीति जैन को प्रधानाचार्य सदस्य, मनीष चौबीसा को शारीरिक शिक्षक सदस्य, दामिनी वैष्णव को महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य, रमाकांत सकरावत को सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य, रमेश भट्ट को प्रबोधक सदस्य, प्रदीप मेहता को कंप्यूटर शिक्षक सदस्य और गजेंद्र सिंह राठौड़ को पंचायत शिक्षक सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही शिक्षक हित, विद्यार्थी हित और राष्ट्रहित में सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया। महासंघ का मुख्य उद्देश्य "राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज" है। इसी भावना के अनुरूप संगठन द्वारा शैक्षिक और सामाजिक मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाने और शिक्षक-विद्यार्थी हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। ये रहे मौजूद बैठक में जिला मंत्री कमल आमेटा, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वर्णोती, जिला प्रार्थना सभा संयोजक देवीलाल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह भाटी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सेवक सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।