महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर से 22 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला करीब 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला के पिता ने एक युवक पर उसे कहीं छिपाकर रखने का शक जताते हुए पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नियामतपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी राजस्थान के गांव दुदावास पावटा में हुई है। वह करीब 2 महीने से मायके में रह रही थी। 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। युवक पर छिपाकर रखने का शक पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि गांव पुतली निवासी हरिराम उसकी बेटी को कहीं छिपाकर रखे हुए है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय युवती ने खादी रंग का प्लाजा और सफेद बुशर्ट पहन रखी थी। उसका रंग गेहुआं, चेहरा लंबा, शरीर पतला और कद करीब 5 फीट 1 इंच बताया गया है। पुलिस ने दर्ज किया मामला शिकायत मिलने के बाद नांगल चौधरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 10 सितंबर को मुकदमा नंबर 172 दर्ज किया है। केस BNS की धारा 127(6) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस टीम युवती की तलाश के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।