सोमेसर के पास नीपल गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव धूमधाम से पूरा हुआ। कृष्णा युवा मित्र मंडल ने जीवन ज्योति आश्रम में ये आयोजन किया था। शनिवार शाम 8:30 बजे दही हांडी कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव की एक दिन पहले शुक्रवार रात को विशाल भजन संध्या हुई। भजन गायक सोनू जोशी चित्तौड़गढ़ ने गणपति वंदना और गुरु महिमा से इसकी शुरुआत की। गायक जसू सिरवी और महावीरसिंह जवाली ने कृष्ण भगवान, बाबा रामसापीर और माता जी के भजन सुनाए। श्रोता देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान कृष्ण को छप्पन भोग भी लगाया गया। शनिवार शाम 8:30 बजे मुख्य बस स्टैंड परिसर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। अशोक वैष्णव अटाटिया ने पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन किया। शाम को आरती के साथ ही महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर शिव सती माता मंदिर नीपल के बाल भक्त भोलाराम सिरवी, डॉ. श्यामा नंदगिरी महाराज जोधपुर, गणेशदास महाराज भोपालगढ़, महन्त उमाशंकर भारती, सका महाराज, डॉ. मुकेश भाटी, एएसआई चंदवीरसिंह मौजूद रहे। कृष्णा मित्र मंडल के सदस्य जितेंद्र सिरवी, चुन्नीलाल सिरवी, विकास सुथार, ढलाराम, रमेश सिरवी, पेमाराम, मांगीलाल, गणेश, ओमप्रकाश, भेराराम लुहार, मगन सिरवी, प्रकाश, लक्ष्मण, कपूरचंद सैन, मुकेश और खरताराम सोलंकी भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे।