जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। आवेदनों की चेकिंग भी हो चुकी। इसमें दोनों पार्टियों के साथ छात्र राजनीति से निकले नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के कई नेता शामिल हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में आरयू से निकले 7 अध्यक्षों ने जिम्मेदारी संभाल रखी थीं, लेकिन इस बार संख्या घटकर 3 रह गई है। अन्य कॉलेजों में पदाधिकारी रहे नेता भी चुनाव में जुटे हैं। पिछली बार ये थे सक्रिय: आरयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहे महेश जोशी, राजपाल सिंह, जितेंद्र श्रीमाली, अशोक लाहोटी सक्रिय थे। टिकट वितरण में अहम रोल था। जितेंद्र श्रीमाली ने खुद चुनाव लड़ा था। भाजपा; पसंद के उतारे, जीत का जिम्मा कांग्रेस; पूर्व अध्यक्षों की चली, जीत से बढ़ेगी प्रतिष्ठा