पाली में शुक्रवार को सवारियों से भरी निजी बस पलट गई। हादसे में छह यात्री चोटिल हो गए। जिन्हें तखतगढ़ और सांडेराव हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पाली जिले के खेतलाजी से जालोर जा रही निजी बस शुक्रवार को सांडेराव से सवारियां लेकर दुजाना-तखतगढ़ की ओर जा रही थी।इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराते हुए पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार सांडेराव थाने के SHO श्यामसिंह चारण ने कहा- हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। ये घायल हुए हादसे में बस में सवार दुजाना निवासी कमला देवी (50), फालना निवासी जैतून (45), दुजाना निवासी रवीना (25), जालोर निवासी प्राची (45), फालना निवासी दिगंबर सिंह (18) और चंदा कंवर (40) चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तखतगढ़ ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।