पाली में खेत में काम कर रहे 29 साल के किसान को सांप ने काट लिया। इलाज के लिए परिजन उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सादड़ी थाने की हेड कॉन्स्टेबल हीना ने बताया- जूणा गांव निवासी किसान रमेश पुत्र समाराम जणवा चौधरी 29 अगस्त को अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। मंगलवार रात को दम तोड़ा इसके बाद इलाज के लिए सादड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से प्रथामिक उपचार के बाद उन्हें पाली रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी से पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की। रमेश शादीशुदा था, उसके एक बच्चा भी है। युवक की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका जवान बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।