नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को 244 प्रत्याशियों में सिंबल बांटे गए। इस दौरान एक ही सिंबल के लिए एक से ज्यादा प्रत्याशियों ने डिमांड की। ऐसे में लॉटरी निकालकर उनमें सिंबल बांटे गए। सिंबल मिलने के बाद अब प्रत्यााशियों का चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। 11 सितम्बर को पाली नगर निगम के 65 वार्डों में खड़े 244 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग होगी और 14 सितंबर को काउंटिंग होगी। चप्पल, आलमारी और सेव का सिंबल प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह में किसी को मोतियों का हार तो किसी को चप्पलें का सिंबल मिला तो किसी को हारमोनियम तो किसी को आइस्क्रीम का सिंबल मिला। इसी तरह किसी को बांसुरी, आलमारी, सेब, सिलाई मशीन, बोतल, बाल्टी, गैस का चूल्हा, फूलगोभी, हॉकी और बॉल, टेलीफोन, टेलीविजन, गुब्बारा, साइकिल पम्प जैसे चुनाव चिन्ह मिले। 118 निर्दलीयों में बांटे सिंबल नगर निगम चुनाव रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 244 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 64, कांग्रेस के 59 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भीम आदिवासी और आम आदमी पार्टी के 01-01 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं 118 निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इन वार्डों में लॉटरी से आवंटित हुए चुनाव चिन्ह सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि कुछ चुनाव चिन्हों के लिए एक से अधिक प्रत्याशियों ने दावा किया। ऐसे में वार्ड संख्या 12, 17, 18, 19, 32, 36, 41, 52, 54 एवं 59 में लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।