निकाय चुनाव को लेकर अब चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। पार्षद बनने के लिए पाली नगर निगम के 65 वार्ड से इस बार 244 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जो अब प्रचार-प्रसार में जुट गए है। इधर एज वाइज वोटर की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें देखा गया कि 36 से 50 साल की उम्र के 29.41 प्रतिशत मतदाता पाली नगर निगम क्षेत्र में रहते है। यह प्रतिशत सभी एज ग्रुप से ज्यादा है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को इस एज ग्रुप के लोगों पर फोक्स करना होगा। क्योंकि प्रत्याशी की हार-जीत में इस एज ग्रुप के मतदाताओं का अहम रोल होगा। इसके साथ ही 26 से 35 साल के एज ग्रुप के 26.67 युवा मतदाता निकाय क्षेत्र में है। जिन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकता। उन पर भी प्रत्याशियों को फोक्स रखना होगा। जेन-जी औ सीनियर सिटीजन भी अहम पाली नगर निगम के 65 वार्डों में 13.81 वोटर 18 से 25 साल के एज ग्रुप के है। वही 60 प्लस उम्र के 16.57 प्रतिशत मतदाता है। इन सीनियर मतदाताओं को वोट करने के लिए मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रत्याशियों को खासे प्रयास करने होंगे, ताकि क्योंकि जेन-जी तो वोट करने बूथ तक आ जाते है। लेकिन सीनियर सिटीजन बीमारी के चलते और शारीरिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं होने के चलते बूथ तक जाने से बचते है। 25 साल तक के युवा सबसे ज्यादा वार्ड 25 में देखे किस एज ग्रुप के कितने मतदाता है पाली में वार्ड वार देखे किस उम्र के यहां कितने है