पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पीएम ने जेन-Z को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आपकी भाषा में कहूं, तो के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर-पुराने खिलाड़ी) हैं। जिन्होंने हर क्षेत्र में धूम मचाई है। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है। पीएम मोदी ने कहा- मोदी माई-बाप कल्चर पसंद करने वालों के सामने चट्टान की तरह खड़ा है। मुझमें हिम्मत है, इसलिए अपना रिपोर्ट कार्ड आपके सामने लेकर आया हूं। मुझे पता है झूठ की गूंज नहीं चलेगी। पीएम ने अपनी स्पीच में 2013 में की गई श्रीराम कॉलेज की यात्रा का जिक्र भी किया। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी मेट्रो का सफर करके कॉलेज इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों-लोगों से भी बातचीत की। उद्घाटन के बाद 100 रुपए का सिक्का जारी किया। SRCC शताब्दी समारोह में मोदी की स्पीच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…