पाली शहर के बांगड़ स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस पर नूतन पहल महिला समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 13 टीचर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समिति अध्यक्ष नूतन बाला कपिला ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से मेहनत, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने आचरण में उतारने और डॉ. राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलने की बात कही। मुख्य अतिथि विनीता कोका, प्राचार्य बांगड़ कॉलेज पाली ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में शिक्षक नई तकनीक का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को आत्मीय भाव से शिक्षा देवे। उन्होंने विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। सीबीईओ दिलीप करमचंदानी ने बांगड़ स्कूल में अध्यापन कराने वाले अपने गुरु विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी और जीव विज्ञान के प्रोफेसर हामिद को याद किया। बसंत कुमार ने संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गीत प्रस्तुत किया। समारोह में अतिथियों, संरक्षक डॉ. के.एम. शर्मा, गजेंद्र दवे, सुधा कौशल तथा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े 13 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इन टीचर को किया सम्मानित कार्यक्रम में ऊषा राठी, महक सांखला, सरोज अग्रवाल, शंकर लाल सोनी, जय नारायण कड़ेचा, लेखनी शर्मा, किरण जांगिड़, ममता सोलंकी, शंकर सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह, शोभा चौहान, राजेंद्र सोडा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक कपिला को समिति सदस्यों एवं सम्मानित शिक्षकों के अनुरोध पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं सलोनी एवं खुशबू ने गुरु की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। समिति सचिव पुष्पा परिहार, पूनम तिवारी, सह सचिव शशि लोढ़ा, कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला जैन, सदस्य मंजू शर्मा, श्रवण चौहान, सीमा त्रिवेदी, अनुपम मिश्रा, विद्यालय स्टाफ से राजेंद्र जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन पारस भाटी ‘अंजाना’ ने किया। बागड़िया में किया टीचर्स को सम्मानित पाली के निकट बागडिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में विनय पारख, अमित अरोड़ा मौजूद रहे। अतिथि विनय ने स्टूडेंट के लिए टेबल, कुर्सी, स्टूल की व्यवस्था की। इस मौके कक्षा 12वीं के स्टूडेंट ने शिक्षकों का सम्मान किया। प्रधानाचार्य किरण अरोड़ा ने बताया कि इस मौके स्टूडेंट, टीचर, अतिथि सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।