प्रतापगढ़ में शहरी सरकार के चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई बूथों पर महिलाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी नजर आई। प्रतापगढ़ में मतदान के लिए कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 40 और कांग्रेस के 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 27 उम्मीदवार अन्य दलों या निर्दलीय हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद में सुबह 10 बजे तक 6792 मतदाताओं ने मतदान किया है। प्रतापगढ़ नगर में मतदातन प्रतिशत अरनोद नगर पालिका का मतदान प्रतिशत 35,895 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग प्रतापगढ़ में कुल 35,895 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 17,689 पुरुष, 18,205 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहचान पत्र नहीं है तो इन दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह मतदान से वंचित नहीं होगा। ऐसे मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य वैध फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।