नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां इस्कॉन मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए भट्टी जलाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हेड कॉन्स्टेबल ने जलते सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, 2 झुलसे बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और झालावाड़ सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई। उसके भाई सहित 2 लोग झुलस गए। बारां में सिरसा नदी उफान पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व मंत्री के बेटे ने महिला नेता को धमकी दी उदयपुर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा और पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा के बीच फोन पर बहस हो गई। महिला नेता को कटारा ने कहा कि कहा- तुम किस हैसियत से वार्डों में जा रही हो। इनकी बातचीत का ऑडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 3. दंडवत करते हुए चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं प्रत्याशी निर्वाचन विभाग ने निकाय चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। किसी वार्ड में 1 से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशियों ने 1 जैसे सिंबल का दावा किया तो लॉटरी से तय किया गया। जोधपुर में वार्ड 91 से निर्दलीय प्रत्याशी सीता पति के साथ दंडवत करते हुए चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें 4. शहर और देहात कांग्रेस अध्यक्ष पर टिकट चोरी की FIR बीकानेर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष, देहात अध्यक्ष और वार्ड 50 से प्रत्याशी के खिलाफ टिकट चोरी का मामला दर्ज हुआ है। कांग्रेस से निष्कासित दीपक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पार्टी ने बेटे मोहित को टिकट दिया था और उसके नाम से सिंबल भी जारी हुआ था, लेकिन फर्जी तरीके से नवरतन डागा को दे दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. मंदिर में जलते सिलेंडर को हेड कॉन्स्टेबल ने बाहर फेंका जयपुर में जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए भट्टी जलाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें VIP पंडाल तक पहुंच गईं। इस दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल ने जोखिम उठाकर जलते हुए सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश में फायरिंग की उदयपुर के गांधी नगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश में एक युवक के घर पर फायरिंग की। हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ बाइक पर युवक के घर के बाहर आया और घर पर शराब की बोतलें फेंकी। इसके बाद पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 7. राजस्थान के 2 टीचर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के 2 टीचर को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। झालावाड़ के पचपहाड़ की महात्मा गांधी सरकारी स्कूल के जीव विज्ञान के टीचर दिव्येंदु सेन और जयपुर के चाकसू के टूमली का बास स्कूल की गणित विज्ञान की टीचर डॉ. वर्तिका गुलाटी को ये सम्मान मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 8. स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग अपनी स्कूटी से रेलवे लाइन के पास पहुंचा और स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद ट्रेन का इंतजार करने लगा। जैसे ही ट्रेन करीब आई, उसके सामने छलांग लगा दी। रेलवे ट्रैक पर शव के टुकड़े फैल गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. लड़के के हाथ से मोबाइल लेकर भागे बदमाश अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे में बाइक सवार 2 बदमाश बंद दुकान के बाहर बैठकर फोन चला रहे नाबालिग लड़के के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की मां ने FIR दर्ज कराई, जिसमें बताया कि मोबाइल के कवर में 8 हजार रुपए थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. शिक्षक दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।