बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश से राजस्थान आए एक किसान को बाइक पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया। साथियों ने उन्हें संभाला और जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के दुपाड़ा (शाहापुरा) निवासी राधेश्याम (53) पुत्र शोभाराम 30 अगस्त को अपने गांव के करीब 30 युवकों के साथ बाइक से बाबा रामदेवरा के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। पणिहारी चौराहे के पास आया हार्ट अटैक बुधवार सुबह बाइक सवार श्रद्धालुओं का जत्था पाली जिले से गुजर रहा था। हाईवे पर पणिहारी चौराहे के पास उनका साथी बाइक चला रहा था और वे पीछे बैठे थे। अचानक राधेश्याम को बाइक पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आया, उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें तुरंत संभाला और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल टीम ने जांच के बाद प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक बताया है। मृतक राधेश्याम किसान था। हार्ट अटैक से मौत की यह खबर भी पढ़िए… 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, VIDEO:राजस्थान के स्कूल में खेलते समय गिरी; बड़े भाई की भी ऐसे ही जान गई थी राजस्थान के नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ग्राउंड में खेलते समय गिर गई थी। स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में बिगड़ी तबीयत, दो साल पहले हुई थी सर्जरी जालोर के प्राइवेट स्कूल में 13 सितंबर 2025 को 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। छात्रा की 2 साल पहले भी सर्जरी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)