राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में बदलाव हो सकता है। इसमें कठिन सवालों का प्रतिशत कम करके सरल क्वेश्चंस का प्रतिशत बढ़ाने की संभावना है। पेपर में सरल सवालों के स्तर और सामान्य ज्ञान पर अब ज्यादा फोकस रहेगा। यही नहीं, पिछले दिनों हुई भर्ती परीक्षाओं में खाली रहे पदों पर फिर से वैकेंसी निकालने के लिए आयोग प्रशासन संबंधित विभागों को लेटर लिखेगा। RPSC के कार्यवाहक अध्यक्ष ले. कर्नल (रिटायर्ड) केसरी सिंह ने हाल ही भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की समीक्षा के लिए इंटरनल कमेटी गठित की थी। इसकी फाइनल रिपोर्ट 31 अगस्त को सौंपने के निर्देश दिए थे। कमेटी ने रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी भर्ती परीक्षाओं के स्वरूप में बदलाव किए जा सकते हैं। इसका निर्णय जल्द होने वाली फुल कमीशन की बैठक में होगा। न्यूनतम कटऑफ मार्क्स नहीं आने पर खाली रह गए थे पद दरअसल, हाल ही आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के न्यूनतम कटऑफ मार्क्स हासिल नहीं कर पाने के कारण कई पद खाली रह गए थे। इसे आयोग मैनेजमेंट ने गंभीरता से लिया। इसके बाद एग्जाम के पेपर पैटर्न के मूल्यांकन के लिए कमेटी का गठन किया। कमेटी की रिपोर्ट पर हुई चर्चा में प्रश्न पत्रों की संरचना और सवालों की कैटेगरी (सरल, मध्यम और कठिन) को नए सिरे से बांटने पर जोर दिया गया। साथ ही परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के सवालों के स्तर और उनकी भूमिका पर डिस्कशन किया गया। ताकि भविष्य की परीक्षाओं की कठिनाई का स्तर संतुलित किया जा सके। ​फुल कमीशन की बैठक में तय होगा नया ड्राफ्ट रिपोर्ट के विश्लेषण के आधार पर तैयार किए संशोधनों को अब आगामी 'फुल कमीशन' की बैठक में रखा जाएगा। परीक्षा पैटर्न और प्रश्न पत्रों की संरचना में जो भी बदलाव होंगे, उन पर फुल कमीशन की राय के अनुरूप अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इन भर्तियों में न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए अभ्यर्थी … ये खबर भी पढे़ं… RPSC की भर्ती परीक्षाओं में खाली नहीं रहेंगी सीटें:पैटर्न में बदलाव की तैयारी, पेपर की समीक्षा करेगी कमेटी, 31 अगस्त तक देगी रिपोर्ट