राजस्थान के निकाय चुनाव में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। सेकेंड फेज में 6 नगर निगम सहित 147 निकायों के लिए मतदान हो रहा है। इस फेज में 87.60 लाख से ज्यादा वोटर 18,266 उम्मीदवारों में से पार्षद चुनेंगे। जयपुर के वार्ड नंबर 114 के केसरियों की धर्मशाला में बनाए गए बूथ में मतदान शुरू होते ही विवाद हो गया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस कैंडिडेट के बूथ अंदर होने पर आपत्ति जताई। कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वोटिंग शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले ही बूथ पर पहुंच गए। वार्ड-52 की भाग संख्या-2 के बूथ में वे मतदान करने वाले शुरूआती मतदाताओं में रहे। इससे पहले 9 सितंबर को पहले चरण में 162 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। इसमें कुल 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों फेज के चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएंगे। वोटिंग डे से जुड़ी अहम जानकारियां वोटिंग के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी: वोटिंग के लिए प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देनी होगी। राज्य सरकार ने वोटिंग वाले दिन 11 सितंबर को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। वोट देने के लिए कर्मचारियों को छुट्टी देनी होगी। यह आदेश सब पर लागू होगा। अगर आपका वोट दूसरे शहर में है तो वहां वोटिंग के लिए सरकारी और प्राइवेट कंपनी से छुट्टी लेकर जा सकते हैं, इस दिन सैलरी नहीं काट सकेंगे। मतदान पर जाने से पहले ध्यान रखें: वोटिंग पर जाने से पहले देखें कि आपके पास वोटर आईडी कार्ड है या नहीं। 11 पहचान के दस्तावेज में से कोई एक आपके पास होना चाहिए। आप अपने पोलिंग स्टेशन की लोकेशन पता करके जाएं। आप अपने क्षेत्र के बीएलओ से इसके बारे में पता कर सकते हैं। वोटर आईडी नहीं है तो भी राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से तय 11 दस्तावेज दिखाकर भी आप वोट कर सकते हैं। वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम: आपका नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं यह राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/SE_Default.aspx पर जाकर देख सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तभी आप वोट कर सकेंगे। अब जानिए किस नगर निगम में कितने वोटर और उम्मीदवार… निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए.. CM भजनलाल के गृह जिले,वसुंधरा के क्षेत्र में वोटिंग बढ़ी:भीलवाड़ा में 3.29% कम वोटिंग ने चौंकाया; क्या निर्दलीयों का दबदबा बढ़ेगा कोटा में चुनाव-ड्यूटी के दौरान ASI की हार्टअटैक से मौत:भरतपुर में BJP प्रवक्ता ने BLO को कहा-फोड़ दूंगा; भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी