राजसमंद नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 45 वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी अब आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए कुल 191 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के बाद वैध नामांकन की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ चुनावी मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला कई वार्डों में देखने को मिल सकता है। वहीं, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। देखिए राजसमंद नगर परिषद के किस वार्ड में कांग्रेस और भाजपा के कौन प्रत्याशी आमने-सामने हैं-