उदयपुर में एक्सीडेंट में दो घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उनके 4 साथियों ने नर्सिंग स्टाफ से मारपीट की। युवकों ने नर्सिंग स्टाफ को लात-घूंसों से मारा। इसमें एक नर्सिंग स्टाफ के चेहरे पर चोट आई है। मामला ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का बुधवार रात 9 बजे का है। मारपीट की घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी युवक नर्सिंगकर्मियों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र डामोर ने ऋषभदेव थाने में बुधवार रात को मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि मुझे और मेरे साथी के साथ घायलों के 4 आरोपियों ने मारपीट की। पहले देखें मारपीट के 2 PHOTOS बीच-बचाव में साथी नर्सिंग ऑफिसर को भी पीटा नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र डामोर ने बताया- बुधवार रात को हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। इसमें राकेश पुत्र हीरालाल और लालूराम पुत्र जगदीश घायल हो गए थे। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद घायलों के 4 साथी उससे मिलने आए। पुष्पेंद्र डामोर का आरोप है कि नशे में धुत चारों युवकों ने घायलों के इलाज में लापरवाही बताकर हमसे गाली-गलौज की। हमने समझाइश की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद मुझे और मेरे साथी नर्सिंग ऑफिसर रामकृष्ण डोडा के साथ ​बुरी तरह मारपीट की। भागने की कोशिश की तो पकड़ा पुष्पेंद्र डामोर ने बताया- हंगामे पर डॉ. जयेश कलाल तुरंत थाने की तरफ दौड़े और पुलिस को बुलाकर लाए। तब तक हमने आरोपियों को पकड़े रखा था। आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। इसके बाद चारों को पुलिस को सौंप दिया।