पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग अपनी स्कूटी से रेलवे लाइन के पास पहुंचे, उसे वहां पार्क किया और फिर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन करीब आई, वे सीधे उसके आगे कूद गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना खांडी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। बुजुर्ग 3 साल पहले ही जलदाय विभाग से रिटायर हुए थे। पहले 3 तस्वीरों में देखिए सिलसिलेवार घटनाक्रम रेलवे लाइन तक स्कूटी से पहुंचे, फिर ट्रेन के सामने कूद गए रोहट थाने के एएसआई कमलसिंह ने बताया कि पुखराज (62) पुत्र सवाईराम, निवासी लुंडावास, हाल निवासी रोहट शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी स्कूटी लेकर खांडी गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर पहुंचे। उन्होंने पटरी के किनारे स्कूटी खड़ी की और वहीं बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे काफी देर तक शांत बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार में पटरी से गुजरने लगी, पुखराज अचानक उठे और ट्रेन के इंजन के ठीक सामने छलांग लगा दी। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। लोगों ने रोहट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई कमलसिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर दूर-दूर तक बिखरे शव के हिस्सों को समेटा और एम्बुलेंस की मदद से रोहट सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। 3 साल पहले ही रिटायर हुए थे रोहट थाने के एएसआई कमलसिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक जलदाय विभाग में पंपकर्मी था, जो पंप खोलने का काम करता था। 3 साल पहले ही रिटायरमेंट हुआ था। फिलहाल परिवार के साथ रोहट में रहता है। एक बेटा है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।