सलूम्बर शहर में रविवार देर शाम जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने भव्य आयोजन किया। बाहर का शहर स्थित अंजुमन बाहर का शहर में की गई आकर्षक सजावट और रोशनी ने पूरे इलाके की शोभा बढ़ा दी। देर शाम हुई आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सजावट में पैगंबर मोहम्मद साहब, इमाम हुसैन, गौसे पाक और ख्वाजा गरीब नवाज के मुबारक गुंबदों की खूबसूरत प्रतिकृतियां मुख्य आकर्षण रहीं। इन्हें आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। बाहर का शहर की यह भव्य सजावट देर रात तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।