सलूम्बर नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। यहां 25 वार्डों में कुल 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर परिषद सभापति का पद सामान्य ओपन रिजर्व रखा गया है। सलूम्बर नगर परिषद में 11 सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 सितंबर को की जाएगी। चुनाव के लिए 31 अगस्त तक कुल 108 नामांकन फॉर्म मिले थे। इनमें से 33 नामांकन खारिज हो गए। वहीं, 13 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इन्होंने नाम वापस लिया जिन 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं, उनमें वार्ड नंबर 25 से वंदना, पूजा शेखावत और संगीता राव शामिल हैं। वार्ड 12 से निर्मला देवी, वार्ड 19 से वनिता पटेल और कृष्णा सोनी ने भी नाम वापस लिया। इसके अलावा, वार्ड 22 से अशोक सालवी, वार्ड 17 से कैलाश तेली और विनोद जैन, वार्ड 3 से मोनिका, वार्ड 2 से जयप्रकाश और शुभम जैन, और वार्ड 20 से आरती पटेल ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगले दिन 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। वार्डवार प्रत्याशियों की सूची