भाजपा ने सलूंबर नगर परिषद के चुनाव के लिए 25 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वार्ड नंबर 1 से अखिलेश बाहेती, वार्ड नंबर 3 से राजकुंवर चौहान और एसटी सीट पर वार्ड नंबर 5 पर दल्लाराम मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद और नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन ने दावेदरी की थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह करण सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सलूम्बर नगर परिषद का सभापति पद अनारक्षित रखा गया है।