श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर बुधवार शाम शहर की जालंधरनाथ धर्मशाला में बैठक हुई। सनातन महोत्सव समिति की यह बैठक भैरूनाथ अखाड़ा के संत शेरनाथ महाराज के सान्निध्य में हुई। बैठक में 4 सितंबर को होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव और शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही अलग-अलग कामों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। दही हांडी और कन्हैया टोली की जिम्मेदारी सनातन महोत्सव समिति के राजकुमार चौहान ने बताया कि बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सभी कामों की जानकारी ली गई। शोभायात्रा के रास्ते में दही हांडी लगाने, कन्हैया टोली तैयार करने और पूरे रास्ते की साफ-सफाई सहित दूसरी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में ओटाराम सोलंकी, मनीष गुप्ता, हीरालाल कंसारा, जीतू सेन, महेश सोलंकी, चिराग सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले लोग मौजूद रहे। सुबह 7 बजे भारत माता चौक से रवाना होगी शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर, शुक्रवार सुबह 7 बजे तिलक द्वार स्थित भारत माता चौक से शोभायात्रा रवाना होगी। शोभायात्रा तिलक द्वार स्थित रामदेवजी मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती और प्रसादी होगी। इसके बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।