मोही | जयपुर में आयोजित 4वीं थांग-ता राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में सविता इंटरनेशनल स्कूल, नांदोली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीते। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। टीम ने 6 स्वर्ण और 5 रजत पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक सार्थक गालव ने 41 किग्रा, काव्य देराश्री ने 45 किग्रा, पारिधिक शर्मा ने 49 किग्रा, गर्तिका गाडरी ने 53 किग्रा, प्राची पूर्बिया ने 33 किग्रा और परियल त्यागी ने 25 किग्रा भार वर्ग में जीता। रजत पदक तनिषा पूर्बिया ने 37 किग्रा, अमोल त्यागी ने 45 किग्रा, सिद्धार्थ कीर ने 75 किग्रा, मिष्ठी त्यागी ने 33 किग्रा और नितिका कुमावत ने 53 किग्रा से अधिक भार वर्ग में हासिल किया। राज्य स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता कन्याकुमारी में आयोजित होगी। कोच सुरेंद्र पूर्बिया ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया, जबकि शारीरिक शिक्षक सिद्धार्थ कीर ने मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य एवं निदेशक योगेश चंद्र पूर्बिया ने उपलब्धि को अनुशासन और मेहनत का परिणाम बताते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।