सीकर जिले में 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट ने सुसाइड कर ली। नाबालिग स्टूडेंट सीकर में एक प्राइवेट डिफेंस एकेडमी में 11वीं कक्षा के साथ डिफेंस की तैयारी कर रहा था। स्टूडेंट सीकर जिले का ही रहने वाला है। स्टूडेंट रक्षाबंधन पर छुट्टियों में घर पर चला गया था। इसके बाद सोमवार सुबह स्टूडेंट वापस डिफेंस एकेडमी लौटा था। स्टूडेंट ने अपने कमरे में दो बेल्ट से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल शव को एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे से बाहर नहीं निकला तो हॉस्टल स्टाफ ने बुलाई पुलिस स्टूडेंट इस सेशन में 11वीं कक्षा के साथ डिफेंस की तैयारी करने के लिए सीकर की एक प्राइवेट डिफेंस एकेडमी में सोमवार सुबह आया था। काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो हॉस्टल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट के बीच में लगे कांच से स्टूडेंट फंदे पर लटका हुआ नजर आया। इसके बाद शव को उतारकर मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक ने पेंट में लगाने वाले दो बेल्ट को आपस में जोड़ा। फिर उससे फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।