सीकर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 128 उम्मीदवारों में से 36% यानी 47 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 18 और कांग्रेस के 29 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी वार्ड 34 से कांग्रेस के अशोक चौधरी हैं। अशोक चौधरी की 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं 24 उम्मीदवारों के पास चल-अचल संपत्ति नहीं है। इनके बैंक अकाउंट में एक रुपया भी नहीं है। हालांकि इनके पति या पत्नी के पास संपत्ति है। नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के साथ उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में संपत्ति की जानकारी दी है। 5 सबसे अमीर उम्मीदवार उम्मीदवारों के शपथ पत्र के अनुसार- किसी प्रत्याशी के पास करोड़ों की जमीन है तो किसी के पास महंगी गाड़ियां और शेयर हैं। 2 बार के पूर्व चेयरमैन जीवण खां से अमीर उनकी पत्नी खतीजा बानो हैं। 5 सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों के पास बैंक अकाउंट में 1 रुपया भी नहीं है। हालांकि शपथ पत्र में इन उम्मीदवारों के पति-पत्नी के बैंक अकाउंट में काफी जमापूंजी है। सीकर में भाजपा के प्रत्याशी वार्ड नं 3 से असलम, वार्ड नं 6 से नीतू, वार्ड नं 7 से आकाश सामरिया, वार्ड नं 8 सुशीला, वार्ड नं 17 से कंचन के बैंक अकाउंट में एक भी रुपया नहीं है। शपथ पत्र में इनके परिवारजनों के बैंक अकाउंट में ही जमापूंजी दिखाई गई है। सीकर में कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड नं 3 से आबिद, वार्ड नं 6 से यशोदा, वार्ड नं 19 से सूबे दौलत, वार्ड नं 20 से शंभूदयाल के बैंक अकाउंट में एक भी रुपया नहीं है। शपथ पत्र में इनके परिवारजनों के बैंक अकाउंट में ही जमापूंजी दिखाई गई है।