सीकर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। आज प्रत्याशियों के पास नामांकन करने के लिए केवल 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक (4:30) घंटे का समय है। अब तक कांग्रेस और भाजपा ने कोई भी सूची जारी नहीं की है। आज करीब 150 लोग नामांकन करने के लिए आ सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा सिंबल सीधे ही जमा करवाएगी। इधर सीकर में अब तक 103 नामांकन हो चुके है। आज नामांकन के आखिरी दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस जाब्ता भी बढ़ाया गया है। प्रत्याशी के साथ आने वाली भीड़ को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक लिया जाएगा। केवल 2 से 3 लोग ही अंदर जा सकेंगे। पार्षद के लिए 2 चरणों में कब कहां वोटिंग