सीकर में निकाय चुनाव को लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा ने कोई भी सूची जारी नहीं की है। आज संडे को नामांकन दाखिल नहीं हुए, लेकिन कई उम्मीदवार एसडीएम ऑफिस आए। अपने नामांकन पत्र की जांच करवाई। सूत्रों के अनुसार, बगावत के डर के चलते दोनों पार्टियों ने ही सूची जारी नहीं की है। फोन करके प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए बोला जा रहा है। अब 31 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल होंगे। 31 अगस्त को नामांकन के आखिरी दिन सीकर में 150 के करीब नॉमिनेशन हो सकते हैं। इधर सीकर में दो दिन में अब तक 103 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कांग्रेस पार्टी से 34, भाजपा से 14 लोगों ने नामांकन किया है। ज्यादातर लोग पार्टी की सूची का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। अब लिस्ट में देखिए किस पार्टी से कितने आवेदन कांग्रेस से किसने किया आवेदन बीजेपी से किसने किया आवेदन RLP से किसने किया आवेदन माकपा से किसने किया आवेदन बसपा से किसने किया आवेदन निर्दलीय आवेदन देखिए- सीकर नगर परिषद की वार्डवाइज लॉटरी