सीकर में 23 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया। आरोपी युवक और उसके दोस्त ने युवती के घर से जेवरात भी चोरी कर लिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पहचान सीकर के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। बातचीत होने के दौरान युवक ने कहा कि वह उसे पसंद करने लगा है। उसके बाद आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। जब युवती इसका विरोध करने लगी तो आरोपी कहने लगा कि वह उससे ही शादी करेगा। आरोपी युवक ने युवती को विश्वास में लेने के लिए लिवइन एग्रीमेंट तैयारी करवा लिया और अपने पास रखने लगा। लेकिन एक दिन मौका पाकर आरोपी युवक और उसका दोस्त युवती के घर से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करके चले गए। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 40 साल की महिला लापता सीकर में 40 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के जेठ ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 27 अगस्त को 40 साल की महिला कहीं पर चली गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।