सोजत शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी की शुरुआत स्थानीय चारभुजा मंदिर में सुंदरकांड के पाठ से हुई। मंदिर के बगीचे में झूले पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मालियों की हवेली में कृष्ण लीलाओं की झांकियां शाम को मालियों की हवेली में सैनिक क्षत्रिय मालियान नवयुवक मंडल की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित कई झांकियां सजाई गईं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। आयोजन के दौरान मंडल के अध्यक्ष मदन छोटेवाला, उपाध्यक्ष कमलेश सांखला और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र परिहार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अमरचंद, जगदीश सांखला, कालूराम, भंवरलाल, महेंद्र पालरिया, नीरज, चंपालाल, गौरीशंकर सांखला, रमेश, लक्ष्मण, प्रताप, धर्मवीर, दिनेश और शिवलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राधा कृष्ण धाम में सत्संग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु राधा कृष्ण धाम में भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया। संत कृपाराम महाराज और राजाराम महाराज की मौजूदगी में सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। आयोजन में राधा कृष्ण धाम के मोंटू बिस्सा और अमृत पाराशर ने सहयोग किया। ब्रह्माकुमारी संस्थान में केक काटकर मनाया जन्मोत्सव ब्रह्माकुमारी संस्थान में कविता बहन और आरती बहन की देखरेख में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सामूहिक कथक नृत्य का आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में केक काटकर उत्सव मनाया गया।