सोजत नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को नामांकन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी रविप्रकाश के समक्ष प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र जमा कराए। शनिवार को नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 59 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें भाजपा के 33, कांग्रेस के 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 12 नामांकन शामिल हैं। इससे पहले 27 अगस्त को तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस तरह अब तक कुल 62 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। भाजपा के सबसे ज्यादा नामांकन शनिवार को प्राप्त नामांकन में भाजपा प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक रही। पार्टी की ओर से 33 नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद कांग्रेस के 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 12 नामांकन रहे। नामांकन की स्थिति 31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन नगर पालिका आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इस दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। रविवार को अवकाश रहेगा। अंतिम दिन और अधिक दावेदारों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ सोजत नगर पालिका चुनाव की तस्वीर स्पष्ट होगी।