तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पहचान का इस्तेमाल कर बनाए गए AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस वीडियो की जांच में इसके AI से बनाए जाने की पुष्टि हुई। वीडियो में विजय जैसे दिखने वाला व्यक्ति हिंदी में लोगों से बात कर आर्थिक मदद के लिए एक वॉट्सएप नंबर पर संपर्क करने को कह रहा था। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेक वीडियो को फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था।जांच में कुछ फर्जी वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पाकिस्तान से संचालित होने की आशंका सामने आई है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।