कंटालिया | कंटालिया के खिलाड़ी तनीष मालवीय का चयन नवंबर में बेंगलुरु में होने वाले इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गुजरात टीम में हुआ है। जानकारी कुनाल गोराना ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। तनीष मालवीय ने कहा कि इस उपलब्धि में उनके मामा कुनाल गोराना का योगदान रहा। तनीष ने स्थानीय स्तर पर क्रिकेट में कई खिताब जीते हैं। वह वॉलीबॉल खेलते हैं।