बालोतरा| शहर के माली समाज की ओर से शुक्रवार को शहर से वृंदावनधाम भगवती आश्रम, पचपदरा तक पावन पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा संघ के संयोजक खेताराम माली व चेतन कच्छवाह ने बताया कि पदयात्रा नरसिंगदास महाराज समदड़ी व महामंडलेश्वर राघवदास महाराज के पावन सान्निध्य में निकाली जाएगी। दोनों संतों की ओर से हरी झंडी दिखाकर सुबह 7.30 बजे माली समाज भवन, गांधीपुरा से पदयात्रा को रवाना होगी। संयोजकों ने बताया कि वृंदावनधाम भगवती आश्रम में सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें ख्यातिप्राप्त भजन गायक प्रकाश माली, श्याम पालीवाल, राजेश माली, जबराराम पंवार, अशोक प्रजापत, हर्ष माली, भंवर गायणा, नरेश गहलोत, सरिता खारवाल, आस्था खारवाल, रामू माली, शंकर विश्नोई, गणपत माली एवं मदन माली अपने सुरीले व सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।