उदयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए नागरिक लगातार अपने आसपास की समस्याओं को सामने ला रहे हैं। गिरवा, जवाहर नगर, एकलव्य कॉलोनी और पहाड़ा क्षेत्र से सड़क, सफाई, पानी और रोड लाइट से जुड़ी परेशानियां सामने आई हैं। कहीं खराब सड़क हादसों की वजह बन रही है, तो कहीं कचरे के ढेर से शहर की छवि प्रभावित हो रही है। एकलव्य कॉलोनी में लोग लंबे समय से पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ समस्याओं पर 'भास्कर समाधान' के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की। गायत्री नगर और अंबामाता में सफाई और रोड लाइट की समस्याओं का समाधान हुआ। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… वो समस्याएं जिनपर एक्शन हुआ है… खाली प्लॉट में पड़ा कचरा किया गया साफ हिरण मगरी के गायत्री नगर के रहने वाले मनोज की कचरे की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। दरअसल, उन्होंने पोस्ट कर बताया था कि कॉलोनी के खाली प्लॉट में कचरा जमा हो गया था, जिससे लोगों को मच्छर और कीड़ों की समस्या आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवाया है। बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान उदयपुर के अंबामाता क्षेत्र में रहने वाले ओम कल्याणी ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि गली में लाइट न होने से शाम के समय लोगों को आने-जाने में डर लगता है। इस समस्या पर नगर निगम के लाइनमैन ने मौके पर जाकर समाधान कर दिया है। जीतमल डांगी बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर शहर के अंबामाता क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी ओम कल्याणी की रोड लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। ओम कल्याणी ने 'भास्कर समाधान' पर साझा किया था कि गली में अंधेरे से समस्या हो रही थी। उनकी पोस्ट सामने आने पर नगर निगम के लाइनमैन जीतमल डांगी ने समाधान कर दिया है। एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान बाकी है… हादसों का कारण बन रही खराब रोड उदयपुर के गिरवा क्षेत्र के गुखर मगरी निवासी मनीष भार्गव ने सड़क की समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके में सड़क की स्थिति काफी खराब है, जिसके कारण आए दिन लोग वाहनों से गिर जाते हैं। कई बार इस सड़क की वजह से हादसे भी हुए है। सड़क पर पड़े कचरे से आ रही बदबू जवाहर नगर के रहने वाले अनिल कालरा ने लिखा कि बीजेपी कार्यलय के पास शिव मंदिर के बाहर कचरे का ढेर लगा है। इस रास्ते से हर दिन कई टूरिस्ट भी गुजरते हैं, ऐसे में गंदगी की वजह से शहर की छवि खराब होती है। एकलव्य कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की मांग शहर की एकलव्य कॉलोनी से पानी और सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अरविंद सिंह ने बताया कि लगभग 20 साल से इलाके में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। साथ ही बताया कि इलाके में सड़क निर्माण भी नहीं हो रहा है। बारिश के दिनों में कीड़ों का भी डर पहाड़ा क्षेत्र के रहने वाले मनोज त्रिपाठी ने गली की बंद रोड लाइट की समस्या 'भास्कर समाधान' पर साझा की है। मनोज ने बताया कि पिछले दो महीने से गली में रोड लाइट खराब होने से लोगों को समस्या आ रही है। बारिश के दिनों में कीड़ों का भी डर बना रहता है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 2.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 4.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 5.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 6.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 8.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 10.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी