उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित गजसिंह जी की बाड़ी में सोमवार देर रात लेपर्ड की दस्तक से दहशत फैल गई। आस-पास सज्जनगढ़ अभयारण्य होने से जंगल एरिया है। ऐसे में संभवत लेपर्ड जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आया था। अंबामाता थानाधिकारी हुकमसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन लेपर्ड कहीं नजर नहीं आया। सुबह भी लेपर्ड के मूवमेंट पर रखी नजर थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि गजसिंह की बाड़ी एरिया में लोगों को लेपर्ड नजर आया। लोग काफी सहमे और डरे हुए थे। लोगों के साथ हमने भी इधर-उधर लेपर्ड को तलाश लेकिन नहीं दिखा। सुबह भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के मूवमेंट पर नजर रख रही है। सज्जनगढ़ के जंगलों से आया लेपर्ड जानकारी अनुसार आस-पास सज्जनगढ़ अभयारण्य होने से जंगल एरिया है। ऐसे में संभवत यहीं से ही लेपर्ड निकलकर आबादी क्षेत्र में आया था। अभयारण्य के आस-पास इससे पहले भी लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया है। अब वन विभाग ने लोगों से ए​हतियात बरतने को कहा है। रात में अकेले बाहर नहीं निकलने और जंगल की तरफ अकेले नहीं जाने की सलाह दी गई हे। वहीं, क्षेत्रवासियों ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।