उदयपुर के मीरा रेस्टोरेंट में टूरिस्ट के खाने में कॉकरोच निकला। टूरिस्ट ने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की। घटना धानमंडी थाना क्षेत्र में देहलीगेट चौराहा की शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। इस दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था, लेकिन वह मारपीट करने वालों को रोक नहीं पाया। टूरिस्ट के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर क्रॉस एफआईआर करवाई है। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया- खाने में कॉकरोच दिखने पर विवाद हुआ था। इसमें टूरिस्ट जयेश पटेल (35) घायल हुआ है। मामले में जांच जारी है। पहले देखिए घटना की PHOTOS… मारपीट देख खाना खाते लोग घबराकर बाहर निकले जानकारी के अनुसार, देहलीगेट स्थित मीरा रेस्टोरेंट पर अहमदाबाद (गुजरात) के जयेश पटेल परिवार सहित खाना खाने पहुंचे थे। खाने में कॉकरोच दिखने पर परिवार ने संचालक से इसकी शिकायत की। रेस्टोरेंट स्टाफ ने टूरिस्ट को कहा कि वह कॉकरोच नहीं, बल्कि बड़ी इलायची है। रेस्टोरेंट स्टाफ ने कहा कि रसोई में इसे धोकर दिखाता हूं। जयेश को लगा कि वह थाली अंदर ले जाकर कॉकरोच होने का सबूत मिटा देगा। इसे लेकर बहस शुरू हो गई। माहौल इतना गर्मा गया कि रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग सहम गए और बाहर निकल आए। तभी गुस्साए रेस्टोरेंट संचालक ने जयेश पटेल पर हमला कर दिया। उसके चेहरे पर गंभीर घाव होने से खून बहने लगा। टूरिस्ट के साथ 6 महिलाओं सहित परिवार के 8 लोग थे। … ये खबर भी पढ़ें… सिलीसेढ़ झील पर टूरिस्ट के बीच चले लात-घूंसे: VIDEO:एक-दूसरे को मारे थप्पड़; बोटिंग प्लेटफॉर्म पर डूबने का था डर अलवर के टूरिस्ट प्लेस सिलीसेढ़ झील पर सैर-सपाटे के दौरान टूरिस्टों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बोटिंग प्लेटफॉर्म पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात-घूसे और थप्पड़ मारे। (पूरी खबर पढ़ें)