उदयपुर नगर निगम के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी कविता जोशी के नामांकन को लेकर काफी समय तक बहस चली। कांग्रेस की और आपत्ति दर्ज कराई गई जिस पर कांग्रेस और भाजपा दोनों के वकीलों ने जवाब दिया। कांग्रेस ने एक और उम्मीदवार ऐनवक्त पर बदला था। नामांकन में स्क्रूटनी होने के बाद सभी वार्डों की सूची के कंपाइल का काम रात 11 बजे तक पूरा हुआ। इधर, जांच में उदयपुर नगर निगम में 74 नामांकन निरस्त हुए है। असल में वार्ड 76 से भाजपा उम्मीदवार कविता जोशी के नामांकन को लेकर कांग्रेस की और से आपत्ति दी गई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने बताया कि उम्मीदवार महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में काम करती है। इस पर भाजपा और उनके वकीलों की और से कई तर्क दिए गए और बाद में दस्तावेज के साथ बताया कि वह गैस फैकल्टी पर काम करती थी जहां से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इधर, कांग्रेस ने वार्ड 24 में भी ऐनवक्त पर उम्मीदवार बदला था। असल में इस वार्ड में कांग्रेस की टिकट सूची में सुंदरलाल वसीटा को उम्मीदवार बनाया था और इसके बाद कांग्रेस ने यहां पर दीपिका कुमावत को उतारा। वैसे कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व में घोषित उम्मीदवार के कागज पूरे नहीं होने से आखिरी समय में उम्मीदवार बदला। वहीं चर्चा है कि इस वार्ड से भाजपा की और से पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी उम्मीदवार है तो पार्टी ने उसी आधार पर उम्मीदवार बदला है। इस वार्ड में एक निर्दलीय चेतन कुमावत मैदान में है। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए कुल 333 उम्मीदवारों की ओर से 379 पर्चे भरे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले के 6 नगर निकायों में अंतिम दिन सोमवार को कुल 753 प्रत्याशियों ने 831 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं 27 अगस्त से 31 अगस्त तक जिले में भी कुल 845 प्रत्याशियों ने 931 पर्चे दाखिल किए। नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 सितम्बर अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। ------------ उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया देखने के लिए यहां क्लिक करें…