उदयपुर नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के बाद BJP और कांग्रेस दोनों के सामने बागियों की चुनौती खड़ी हो गई है। कांग्रेस के 22 बागी चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें मनाने के लिए पार्टी कल से डैमेज कंट्रोल शुरू करेगी। हालांकि, आधिकारिक रूप से भाजपा में एक बागी चुनावी मैदान में है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में भाजपा में तीन बागियों के चुनाव लड़ने की चर्चा है। खास बात यह है कि BJP विधायक के इलाके में पूर्व पार्षद ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। अब नामांकन वापसी तक दोनों दलों की नजर बागियों पर रहेगी। कांग्रेस में बड़े स्तर पर उम्मीदवार बागी हुए हैं तो भाजपा में वार्ड 60 में एक बागी भाजपा के उदयपुर ग्रामीण विधायक के वार्ड में प्रमुख रूप से चुनावी मैदान में है। वार्ड 60 में पूर्व पार्षद ने अपनी पत्नी को उतारा है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि उनके बागियों की सूची बना दी है और बुधवार सुबह सभी से संपर्क कर उनसे नामांकन वापस लेने के लिए समझाया जाएगा। उनके घर जाकर बात करेंगे। कांग्रेस ने अमित श्रीवास्तव पर दांव खेला वार्ड 54 से कांग्रेस के दावेदार देवेंद्र माली और हार्दिक चोर्डिया ने निर्दलीय नामांकन भरा। वार्ड में कांग्रेस ने युवा चेहरे के रूप में अमित श्रीवास्तव पर दांव खेला है। माली ने साफ कहा कि वे अब पीछे हटने वाले नहीं है। वे पार्टी में लंबे समय से मेहनत कर रहे है और अब जब उनको मौका देने का समय आया तो पार्टी ने उनके साथ ठीक नहीं किया। माली बोले नाम तो वापस नहीं लेने वाला हूं। वार्ड 66 से कांग्रेस के संजय भगतानी ने निर्दलीय नामांकन भरा है। भगतानी पहले कांग्रेस से पार्षद रह चुके और वे भाजपा में गए थे। इसके बाद वापस कांग्रेस में आ गए। इस बार उनको टिकट नहीं मिला और पार्टी ने उनकी जगह सत्येंद्र चौधरी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। सत्येंद्र पहले एबीवीपी में काम कर चुके है और अब भगतानी बागी उतर गए है। कांग्रेस ने शक्तावत को उतारा वार्ड 51 से कांग्रेस के रवींद्र पाल कप्पू के बेटे आयुष अरोड़ा और दीपक चौधरी ने निर्दलीय नामांकन भरा, यहां कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह शक्तावत को टिकट दिया है। भाजपा से प्रमोद सामर उम्मीदवार है। भाजपा के बागी वार्ड 60 में पूर्व पार्षद कमल मेहता ने अपनी पत्नी खुशबू के नाम भाजपा से दावेदारी की। यहां भाजपा ने सुषमा राणावत को उतारा दिया तो कमल नाराज हो गए। कमल मेहता ने यहां अपनी पत्नी खुशबू मेहता से निर्दलीय नामांकन भरवा दिया। ये वार्ड उदयपुर ग्रामीण के भाजपा विधायक फूलसिंह मीणा के घर वाले इलाके में है। भाजपा अध्यक्ष और प्रभारी बात करेंगे इधर, भाजपा ने भी अपने बागियों को मनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और प्रभारी मिलकर बागियों से बात करेंगे। वैसे भाजपा नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी में ज्यादा बागी नहीं है। राठौड़ ने बताया कि पार्टी में जो भी बागी है उनसे नामांकन विड्रो करवा लेंगे। कांग्रेस ने बागियों को मनाने वरिष्ठों को जिम्मा दिया इधर, कांग्रेस पार्टी ने अपने बागियों को मनाने के लिए काम शुरू कर दिया हैं शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने बताया कि पार्टी की और से अनाधिकृत उम्मीदवारों के अलावा जिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने नामांकन निर्दलीय भरा है उनसे हमारी पार्टी मंच पर बात कर लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए वरिष्ठों को जिम्मा भी दिया है। कांग्रेस मनाएगी इन बागियों को
------------ उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया देखने के लिए यहां क्लिक करें…