नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में नाम वापसी के बाद अब 220 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 39 वार्डों में सीधे बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर है। 41 वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा बाप, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। वहीं गुरुवार को 52 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिया था। इसके बाद भी भाजपा-कांग्रेस के 13 बागी उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, जिनमें से कांग्रेस के 12 और भाजपा की एक प्रत्याशी है। दोनों पर्टियों के अलावा माकपा के 3, भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के 9, बसपा के 3 और आम आदमी पार्टी के 1 और 43 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर नगर निगम में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 333 प्रत्याशियों ने 379 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के दौरान इनमें से 74 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद 272 वैध नामांकन बचे थे। अब 52 नाम वापसी के बाद 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। जानिए, किस वार्ड में कौन-कौन लड़ रहा चुनाव..