उदयपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया में नाम विड्रोल के बाद आज शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशियों को ‘अलमारी’ चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं, कुछ प्रत्याशियों के हिस्से में बांसुरी, सिलाई मशीन और सेब जैसे अलग-अलग चुनाव चिन्ह आए हैं। अब इन चुनाव चिन्हों के साथ प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। यहां जिला निर्वाचन विभाग ने सभी निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिए हैं। उदयपुर में 13 उम्मीदवारों को अलमारी, 2 को कोट, तीन को सिलाई की मशीन, 6 को बांसुरी और 5 प्रत्याशियों को सेब का चुनाव चिन्ह दिया गया। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में 220 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 39 वार्डों में सीधे बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर है। 41 वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा बाप, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। वहीं गुरुवार को 52 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिया था। इसके बाद भी भाजपा-कांग्रेस के 13 बागी उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, जिनमें से कांग्रेस के 12 और भाजपा की एक प्रत्याशी है। उदयपुर नगर निगम में ये चुनाव चिन्ह आवंटित चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर में 39 वार्ड में सीधे बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर:दोनों पार्टी के कुल 13 बागी भी चुनावी मैदान में; जानिए- आपके वार्ड में कौन उम्मीदवार उदयपुर में BJP-कांग्रेस के 38 उम्मीदवार करोड़पति:वागरेचा सबसे अमीर, सत्येंद्र चौधरी की संपत्ति सबसे कम जानिए उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया:उदयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है मेयर पद