अटरू | पिपलोद गांव में पशुपालन विभाग ने मवेशियों को गलघोंटू और लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया है। मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. कमल मीणा के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर मवेशियों को टीके लगाए। अभियान में पशुधन निरीक्षक लोकेश नागर और पशु परिचर पंकज मेहरा ने टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. कमल मीणा के निर्देश पर ग्रामीणों को पशुपालन विभाग की अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई। मवेशियों में होने वाले रोगों और बचाव के उपाय भी बताए गए। अभियान में गांव के लोगों ने सहयोग किया।