भास्कर न्यूज |भरतपुर दैनिक भास्कर की पाठकों के लिये जीतो 16 करोड़ रीडर स्कीम के तहत प्रतियोगिता फॉर्मेट जमा कराने की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गयी थी। प्रतियोगिता में शुरू से ही पाठकों में फॉर्मेट जमा कराने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। भास्कर द्वारा पाठकों के जबरदस्त उत्साह हो देखते हुए फार्मेट जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 सितम्बर तक कर दी गयी है। पाठक अपना फॉर्मेट सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक भास्कर के विभिन्न कलेक्शन सेंटरों पर फॉर्मेट जमा करवाकर गारंटीड उपहार प्राप्त कर सकते है । ऐसे पूरा करें प्रतियोगिता फॉर्मेट:- पूर्व में प्रकाशित कूपनों में से कोई भी 40 स्टैंडर्ड कूपन और 10 मास्टर कूपन चिपकाकर फॉर्मेट पूरा किया जा सकता है। फॉर्मेट पूरी तरह भरा हुआ और स्पष्ट जानकारी के साथ होना चाहिए। इसे अपने नजदीकी दैनिक भास्कर कलेक्शन सेंटर अथवा दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है। ध्यान रखें कि एक कूपन फॉर्मेट में केवल एक बार ही चिपकाना है। कटे-फटे कूपन, कूपन की फोटोकॉपी अथवा फॉर्मेट की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। पाठक 10 सितम्बर तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अपना पूरा फॉर्मेट भरतपुर दैनिक भास्कर कार्यालय, एकता विहार में जमा करवाकर गांरटीड उपहार प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के पाठक अपना भरा हुआ फॉर्मेट स्थानीय एजेंट के पास जमा करवाकर रसीद अवश्य प्राप्त करें। साथ ही जमा किए गए कंप्लीट फॉर्मेट का फोटो अथवा फोटोकॉपी रसीद के साथ सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी दैनिक भास्कर कार्यालय में अथवा 9351664109 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।