टोंक| सदर थाना इलाके स्थित बमोर रोड पर स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर रात दबिश देकर एक महिला को 72.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। थानाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिया मंडावर हाल बमोर रोड निवासी सोना सांसी (30) पत्नी सुनील सांसी के कब्जे से अवैध स्मैक के साथ 15 हजार 800 रुपए नकद और 8 एंड्रॉइड और एक की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। पिछले पांच दिन में अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है, दोनों कार्रवाई में 35 लाख से ज्यादा की अवैध स्मैक जब्त की गई। जिसकी जांच कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव कर रहे हैं। पुलिस आरोपी से स्मैक की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। विदित रहे 4 दिन पहले रविवार की रात्रि भी पुरानी टोंक इलाके में हाईवे के पास बाइक सवार लड़कों काली पलटन, टोंक निवासी दिलशाद पठान और थनावत, अकलेरा (झालावाड़) निवासी सुनील बैरवा को गिरफ्तार कर उनके पास 20 लाख रुपए लागत की 98.21 ग्राम अवैध स्मैक जब्त के साथ-साथ 1 लाख 49 हजार 500 रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया था।