बाड़मेर | राउमावि मीठड़ी खुर्द में पक्षियों के लिए 10 पानी के परिंडे लगाए गए। प्रधानाचार्य नेमीचंद शारदा के मार्गदर्शन में हुआ। समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अबोध जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य ने संबोधन में जीवों के प्रति स्नेह, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार की बात कही। इकोलॉजी, पर्यावरण संरक्षण में जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार रखे। फरस सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को बताया कि जीव दया के लिए उन्हें क्या योगदान देना चाहिए। परिंडों की प्रतिदिन स्वच्छता, जल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी दी गई। कार्यक्रम में छीतर लाल, नीतु चौधरी, नीरुपाल, छात्राध्यापक भुट्टा राम मौजूद रहे।