उदयपुर में आज सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाओं के बीच तेज बारिश का इंतजार है। वैसे मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इधर, शुक्रवार को पूरे उदयपुर जिले में 39 मिलीमीटर बारिश हुई। जयसमंद झील में जलस्तर बढ़ा है। जयसमंद झील में एक दिन पहले 3.98 मीटर पानी था जो आज सुबह तक बढ़कर 4.04 मीटर हो गया यानि की 6 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। आज सुबह से मौसम ठंडा है और बादलों ने आसमान में जगह बना रखी है। नाई के पास के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के बाद सीसारमा नदी के जरिए पिछोला में धीमी गति से पानी की आवक हो रही है। इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में दिन भर हल्की बारिश हुई तो कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार तड़के शहर में साढ़े पांच बजे तक तेज बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग उदयपुर की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सेई डेम के वहां पर दो इंच बारिश हुई तो कोटड़ा में एक इंच बारिश दर्ज की गई। सलूंबर जिले में सराड़ा में 9 मिलीमीटर बारिश हुई है। उदयपुर मानसून की खास बातें जलस्तर : जयसमंद में बढ़ा पानी (आंकड़े मीटर में)