भास्कर न्यूज। धौलपुर धौलपुर जंक्शन ने अप्रैल-2026 में यात्री संख्या और आय के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की हैं। स्टेशन से अप्रैल माह में कुल 1 लाख 4 हजार 849 यात्रियों ने यात्रा की,जिससे रेलवे को 1 करोड़ 34 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई। यात्रियों की बढ़ती संख्या और आय में इजाफा रेलवे की बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का परिणाम माना जा रहा हैं। आगरा मंडल रेल प्रशासन के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने अप्रैल 2026 में यात्री सुविधाओं,राजस्व वृद्धि और परिचालन प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। मंडल में अप्रैल माह के दौरान कुल 30.53 लाख यात्रियों ने यात्रा की,जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 28.50 लाख यात्री यात्रा पर निकले थे। इस तरह यात्री संख्या में 7.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।