जोधपुर | दीपावली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे नवंबर में सात जोड़ी यानी 14 विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें कुल 40 फेरे करेंगी। इससे उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। विशेष ट्रेनें जोधपुर, भगत की कोठी और बाड़मेर से अलग-अलग दिनों में संचालित होंगी। इनमें जोधपुर-गोरखपुर, बाड़मेर-हरिद्वार, भगत की कोठी-सूबेदारगंज, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस, जोधपुर-चेन्नई बीच, भगत की कोठी-दानापुर और जोधपुर-मऊ विशेष ट्रेनें शामिल हैं।