भीलवाड़ा | प्रज्ञा भवन में तोतला कोचिंग क्लासेस के विद्यार्थियों ने इस साल भी कॉमर्स में बेहतर परिणाम दिए। संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए। शुभम छीपा ने 92% अंक लेकर पहला स्थान पाया। उन्नति ने 87% अंक लिए। सिमरन ने 86% अंक हासिल किए। राहुल ने 86% अंक पाए। नीरज ने भी 86% अंक लेकर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान को यह सफलता आशीष तोतला सर, राका सर, भानु सर, दिनेश सर, चेतन सर, इरफान सर, यशवंत सर, पीयूष सर के मार्गदर्शन से मिली। संस्थान में 11वीं और 12वीं के नए बैच शुरू हो चुके हैं।